संदेश

जनवरी, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

प्राइवेट जॉब

चित्र
मेरा मूड काफी खराब था. लूथरा साहब की बदतमीजी बढ़ती जा रही थी। मैनें भी सोच रखा था। आज लूथरा ने कुछ बोला। तो मै उसकी बेइज्जती करूँगा। मैं पेपर पर कुछ काम कर रहा था, तभी पता चला, लूथरा ने बुलाया है। फिर गेट पे CCTV मशीन खराब होने के कारण Mr. लूथरा मुझे सुनाने लगा। उस दिन सभी के बीच मैंने उसे पुरा सुना दिया। सभी के बीच उसकी इज्जत उतार दी। वह सहमा हुआ चुपचाप मुझे देखता रह गया।मैं वहाँ से चला गया। फिर मैं सोचने लगा। आज मैं भी काफी बड़े पोस्ट पे होता। मैं भी अपने बॉस का चमचा होता। औरों की तरह तरक्की के लिये मैं भी किसी के तलवे चाट लेता। पर मुझसे ये हो ना सका। मैं अपने जमीर को नही मार सका। मैं अपने मेहनत की कमायी खाना चाहता था। इसलिए शायद मुसीबत हमेशा मेरे साथ साथ चलती है। जो सही राह पे चलनेवालों को आगे नही बढ़ने देती है। मैं उस दिन लूथरा साहब का ऑफिस छोड़ चुका था। मैं बहोत खुश था। क्यों कि मैं लूथरा से छुट कारा पाना चाहता था। मैं घर पहुंचा। अपनी बीवी को सारी बात बतायी।वो काफी चिंतित हो गयी।  फिर मैंने उसके हाथों में कंपनी का चेक दिया। जो मेरे अंतिम महीने का वेतन था। मैंने चेक...

अशोक विहार का फ्लाई ओवर

अगर आप किसी फ्लाई ओवर से गुजर रहे हैं तो सावधान हो जाइये , क्यों कि ये गुडगांव अशोक विहार का फ्लाई ओवर काफी डरावना है।ये फ्लाई ओवर रात होते ही एक अजीब सी शक्ल अख्तियार करता है। यहाँ अक्सर एक उजली साड़ी पहने एक औरत दिखाई देती है। जो आने जाने वाली गाड़ियों के ड्राइवर से रास्ता पूछती है। जो भी ड्राइवर उसे गाड़ी रोक कर रास्ता बताता है, उस गाड़ी की ब्रेक फेल हो जाती है और गाड़ी गोल गोल घूमने लगती है। यह घटना अक्सर रात 1AM से 4 AM के बीच होती है। अगर आप भी इस फ्लाई ओवर से गुजर रहे हैं तो अपनी गाड़ी कभी ना रोके, ये उजली साड़ी वाली औरत हर अक्सर आने जाने वालों से रास्ता पूछती है। क्या पता इसका अगला शिकार आप हो सकते हैं। आपकी भलाई इसी में है की आप जान बचाकर वहाँ से निकल लें। क्या पता वो आपकी आखिरी रात हो। आखिर इस औरत की आत्मा आने जाने वालों से रास्ता क्यों पूछती है। इस औरत की आत्मा यहाँ क्यों भटकती है। ये बस एक रहस्य है। क्यों हर रात ऐसी घटना घटती है, कोई नही जानता। ये सारे सवाल शायद आपको परेशान कर दें। आप मुझ पर यकीन करें ना करें पर ये सच है। 

saffron call center

गुडगाँव में कब्रिस्तान के ऊपर बना सैफरन कॉल सेंटर कहते हैं यहाँ रोज नाम की लड़की काम किया करती थी. वो हमेशा employee of the month ka अवार्ड जीत जाती थी। वो अक्सर फोन पर बाते किया करती थी। कुछ ही दिनो के बाद वो लम्बी छुट्टी  पर चली गयी। जब वो काफ़ी दिनो बाद भी काम पर नही लौटी तो उसके सहकर्मी उसके घर पर पहुंचे, जहाँ वो किराए के मकान पे रहा करती थी। वहाँ उन्होंने रोज के माँ बाप से मुलाकात की। उन्होंने बताया की रोज को मरे तो आठ साल हो गए। उसके सहकर्मी  यह सुनकर अवाक रह गए। उनलोगों के हाथ पाव सुन्न हो गए। कहते हैं रोज की आत्मा अभी भी रात को वहाँ दिखाई देती है। फोन 📞 से रात को कोई लड़की ऑफिस  में दिखाई देती है। फिर अचानक से वो गायब हो जाती है। कॉल सेंटर का वो बूढ़ा चौकीदार मुझे बता रहा था।