दिल्ली में इस हॉन्टड प्लेस का नाम आपने नही सुना होगा। दरअसल दिल्ली पुलिस ने इस जगह को गुप्त कर दिया है।शाम के 5 बजते ही दिल्ली पुलिस यहाँ एक बैरिअर् गेट लगा देती हैं। सूर्यास्त के बाद यहाँ जाना मना है। करोल बाग के बग्गा नामक लिंक रोड से एक रास्ता वीरान जंगल की तरफ जाता है।यहाँ कोई दरवाजा भी नही है। ये जगह भूली भटियारी के महलके नाम से जाना जाता है। कहते हैं तुगलक वंश के राजा का यहाँ शिकार गाह था।वे लोग यहाँ शिकार खेलने आया करते थे। और रात को यही विश्राम किया करते थे। उनके साथ उनके अतिथि भी यहाँ रात को ठहरा करते थे। अपनी रानी के साथ वो यहाँ आते थे और शिकार खेलकर रात को यहाँ रुक जाते। । राजा ने इस महल में रानी की हत्या कर दी थी। अभी भी रानी की आत्मा इस महल में भटकती है। यह जगह इसलिए सुनसान है जो भी इस जगह गया है,उसने डर को अनुभव किया है। या उसे नुकसान उठाना पडा है। इतिहासिक धरोहर होने के बावजूद यह महल अब जर्जर हो चुका है। कोई भी चौकीदार यहाँ एक रात से ज्यादा नही ठहर पाता, रानी की भटकती आत्मा अब इस महल से नही जाना चाहती है। वो अब यही रहना चाहती है। यहाँ शायद किसी नकारात्मक शक्ति का कब्जा है, जो यहाँ अपना घर बना चुकी है और वो नही चाहती की कोई यहाँ आये। डर की दूसरी कहानी लेकर मै फिर आपके पास आऊंगा। तब तक के लिए Ssshh...कोई है
भाई बहुत अच्छी कहानी है पसंद आई लगे रहो
जवाब देंहटाएं