संदेश

मार्च, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सदना कसाई

चित्र
जब भक्त की बात हो तो सदना कसाई की कहानी भी बड़ी मशहूर है l भगवान के भक्त में इस सदना कसाई का भी नाम आता है l सदना कसाई का काम करता था l यह पेशा उनके पूर्वजों से चला आ रहा था l सदना पशुओं को मारता नहीं था बल्कि बाजार से माँस लाकर बेचता था l सदना भगवान का भजन किया करता था l वो सत्संग में जाता था l एक दिन की बात है l सदना अपना काम निपटाकार सत्संग में चला गया l सदना ध्यान लगाकर सत्संग सुन रहा था, सत्संग समाप्त हो गया सारे लोग वहां से चले गए l पर सदना सत्संग में इतना लीन हो चूका था की वो अपनी जगह पर बैठा रह गया l पंडित जी ने जब यह देखा तो सदना की साधुता देखकर सदना के हाथ में एक पत्थर देते हुए कहा की लो ये सच के भगवान हैँ l  दरअसल वो कोई साधारण पत्थर नहीं था, पत्थर के रूप में भगवान शालीग्राम थे l सदना उस पत्थर को लेकर घर आ गया अब सदना तराजू में उस बटखरे की जगह उसी पत्थर को रख दिया जो स्वयं भगवान शालीग्राम थे l सदना तराजू के एक पलड़े में उस पत्थर को रखता और दुसरे पलड़े में मांस रखकर तौलने लगा l पंडित की बात का विश्वास रख के की ये सच के भगवान हैँ l सदना माँस तौलते हुए उस पत्थ...

श्रीमदभागवतम

चित्र
ये कहानी श्रीमदभागवत पुराण की है जो महर्षि वेद व्यास द्वारा लिखित है प्राचीन काल में तुंगभद्रा नदी के तट पर स्थित एक ग्राम में आत्मदेव नामक ब्राह्मण अपनी पत्नी धुंधली के साथ रहते थे आत्मदेव एक धनी ब्राह्मण थे उन्हें धन की कोई कमी नहीं थी पर उन्हें अपनी संतान नहीं होने का दुख था इस कारण वह बहुत दुखी रहते थे l उन्हें बस यही चिंता सता रही थी कि संतान प्राप्ति नहीं होने के कारण मुझे नरक की प्राप्ति होगी मेरे धन का कौन सुख भोग करेगा यह सोच विचार कर अपने जीवन को अर्थहीन समझकर वे अपने प्राण त्यागने के विचार से जंगल की तरफ चल दिए जहां उन्हें एक साधु मिला और उन्होंने आत्मदेव से पूछा कि तुम बहुत दुखी मालूम पड़ते हो क्या बात है l तभी आत्मदेव ने अपनी संतान हीनता की बात बताई कहा बिना संतान के मुझे मुक्ति कैसे मिलेगी, मैं नरक में जाउंगा लगता है मेरे पितर मुझसे नाराज हैं l मेरे घर की गाय भी बाँझ हैं मेरे दुख को दूर कीजिये, बिना पुत्र के मेरा जीवन व्यर्थ है इस पर साधु ने कहा प्रकृति से कभी खेलना नही चाहिए यही नियती है तुम्हारे जीवन में , तुम्हारे जीवन में संतान सुख नही है और आगे सात जन्म त...

कुत्ते का रोना

चित्र
कुत्ते का रोना कहते हैं अशुभ माना जाता है, कई तथ्यों के अनुसार यह साबित हो चूका है की कुत्ते जब रोते हैं तो वहां घटनाएं होती हैंl सोचा जो लोग जानना चाहते हैं ताकि वो इन अनसुलझी रहस्यों को समझ सके , मैं ऐसी रहस्यमई चीजों से पर्दा हटाऊँ l दरअसल मतलब क्या है क्या कुत्तों को पहले पता चल जाता है उन्हें मौत दिखाई देती है तो कई जगह ये देखा गया है की जहाँ कुत्ते रोते हैं वहां कोई ना कोई मौत होती है दरअसल कुत्तों को यमुदूतों को देखने की शक्ति होती है कुत्ते जब यमदूत देखते है तो उस घर में मौत के आने की आहट सुन रोने लगते हैं इन्हें भूत प्रेत भी दिखाई देते है, कहते हैं प्रेतों के पैर नही होते जब प्रेतों का आकार बढ़ता देखते हैं तो कुत्ते इनपे भौँकने लगते हैं, इधर मैंने इंटरनेट पर जब एक पेरानोर्मल्स एक्सपर्ट की वीडियो देखी वो कुत्तों पे थीं, कहानी ये थीं की रात को उसके घर में कुत्ते रो रहे थे तो वो उस जगह देखने लगा तभी उन्हें एक सफ़ेद कपड़े पहने आदमी दिखाई दिया उस परानोर्मल्स एक्सपर्ट ने उससे पुछा किसकी मौत आयी है तो सफेदपोश आदमी बोला तेरी नही है तो वो सोचने लगा की अब इस घर में कौन मरेग...